फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम के खिलाफ गरजे लेखपाल

Sat, 06 Sep 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने शनिवार को खलीलाबाद तहसील में धरना दिया। लेखपालों का आरोप था कि एसडीएम उनका हल्का परिवर्तन कर रहे हैं। जब इस बारे में बातचीत की गई तो अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किए। लेखपालों ने कहाकि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होता है तब तक वह कार्य बहिष्कार करते रहेंगे।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष विवेक रंजन ने कहा कि लेखपाल संवर्ग की समस्याओं के संबंध में एसडीएम को पत्रक देकर वार्ता की गई, लेकिन एसडीएम ने उनकी बातों को नहीं सुना और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जो निदंनीय है। शनिवार को आपातकालीन बैठक बुलाकर आम सभा में यह निर्णय लिया गया कि जब तक एसडीएम लेखपालों के प्रति अपना व्यवहार नहीं बदलेंगे और एसडीएम का स्थानांतरण खलीलाबाद तहसील से नहीं होता है तब तक लेखपाल कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष संजय यादव, जितेंद्र कन्नौजिया, अमित सिंह, दधीचि पाल, बृजेश यादव, राम प्रताप यादव, प्रदीप यादव, मनीष यादव, राधेश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें