फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गांव छोड़िए...अभी कस्बों तक नहीं है रोडवेज की बसें, यात्री होते हैं परेशान

Sat, 09 Dec 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर बस में बैठते यात्री। संवाद
विज्ञापन
-निजी वाहन से यात्रा करने में उठानी पड़ रहा आर्थिक नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में हर गांव को रोडवेज बस से जोड़ने का शासन ने फरमान जारी किया है, लेकिन यहां तो गांव की कौन कहे अभी तक कस्बों तक भी बसों का संचालन ठीक से नही हो पा रहा है। सिर्फ धनघटा और मेंहदावल तक ही बस सेवाएं सीमित है। अन्य कस्बों तक अभी तक बसें नहीं शुरू हो पाई है। जिससे लोगाें को प्राइवेट वाहनों से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जिले में आवागमन के साधन नाकाफी हैं। कई मार्गों पर बस सेवा नहीं हैं। ऐसे में लोगों को आने- जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान उन्हें कई बार वाहन बदलना पड़ता है। शहर से सटे मंझरिया से होकर बनकटवा, गिरधरपुर की ओर जाने के लिए बस की सेवा नहीं है। इसी प्रकार मैनसिर से कर्री होकर जिगिना के लिए भी बसें नहीं चलती है। ऐसे ही तमाम मार्ग है, जहां पर सरकारी बस सेवा नहीं है। शासन को इसको देखते हुए राजस्व गांवों को जोड़ने के लिए बस सेवा की सुविधा उपलब्ध कराने का फरमान जारी किया, लेकिन अब तक किसी भी रुट पर बस सेवा शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के निवासी हेमंत कुमार, राम मिलन आदि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा की सुविधा उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इस संबंध में एआरएम आयुष भटनागर ने कहा कि जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा है, उन रुटों पर बसों के संचालन के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें