संतकबीरनगर। विगत वर्षों में घाघरा नदी की कटान से प्रभावित हुए लोगों को शनिवार को विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने पट्टा प्रमाण पत्र प्रदान किया।
दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री ने तहसील धनघटा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया गया था। प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत सहायता प्रदान करते हुए कटान प्रभावित परिवारों को आवास निर्माण के लिए बंधे से बाहर किसी समुचित स्थल पर भूमि चिह्नित कर आवंटित किए जाने का निर्देश दिया गया था।
बाद में ग्राम जिगिना में ग्राम समाज की भूमि पात्र परिवारों को आवंटित की गई। शनिवार को धनघटा गणेश चंद्र चौहान ने सभी आवंटियों को पट्टा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस दौरान एसडीएम डॉ. सुनील कुमार, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।