फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, तबादले की मांग

विज्ञापन
धनघटा में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। तहसील पर बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इसमें अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से तहसील में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग की।
तहसील बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष दिलीप राय के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में तहसीलदार रामजी के कार्याें पर विरोध जताया गया। अधिवक्ताओं ने डीएम से तहसीलदार धनघटा के स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में वर्तमान में संचालित उपनिबंधन कार्यालय को उसी स्थान पर संचालित किए जाने की मांग की। इस आशय का पत्र डीएम द्वारा जारी किए जाने की मांग की गई। बीएनएस की धारा 126, 135,170 में हर हाल में शाम पांच बजे तक रिहाई करने के लिए कहा गया। इससे पहले भी अधिवक्ता तहसीलदार के विरुद्ध शिकायत कर चुके हैं। उनके ऊपर अभद्र व्यवहार करने के भी आरोप लग चुके हैं। अब एक बार फिर तहसील बार एसोसिएशन ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार रामजी के तबादले मांग की है। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनके स्थान पर नए तहसीलदार की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व तहसील अध्यक्ष लालशरण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीयूष पाल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण तिवारी, महामंत्री मिठाई लाल, मंत्री आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें