फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विधि छात्र-छात्राओं ने समझी राष्ट्रीय लोक अदालत की प्रक्रिया

Mon, 15 Dec 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में वि​धि छात्रों ने प्रतिभाग किया तो जिला जज ने पुरस्कृत किया-स्रोत न्याया
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पोस्टर प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में ला काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर जनपद न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया।

विधि स्नातक के छात्र-छात्राएं गणवेश में दीवानी न्यायालय पहुंचे और लोक अदालत में निस्तारण प्रक्रिया के बाबत जानकारी ली। विभिन्न न्यायालय में भ्रमण कर उसके गतिविधियों से रू-ब-रू हुए। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव न्यायालय पहुंचे छात्र व छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा किए गए सवालों का जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में कई विधि छात्र व छात्राओं ने भाग लिया, जिनके नाम चयनित होने पर उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से जिला जज मोहन लाल विश्वकर्मा, अपर जिला जज भूपेंद्र राय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार, प्राधिकरण कार्यालय के रामभवन चौधरी, नेहा शुक्ला, किरण गुप्ता, कविता, अनुराधा त्रिपाठी, दीपक यादव, रवि, दीक्षा, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें