मेंहदावल। क्षेत्र के घूरापाली गांव में भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाई आमने-सामने हो गए। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर तीन लोगों को घायल कर दिया। इस मामले में आरोपितों पर केस दर्ज किया गया है। दिए गए तहरीर में छबिलाल यादव पुत्र स्वर्गीय सांवर निवासी घूरापाली ने बताया कि उनका अपने भाई मोतीलाल से भूमि विवाद है। इसी मामले को लेकर मोतीलाल सहित अन्य लोग मेरे घर पर चढ़ आए। लाठी-डंडे से मारपीट कर मेरा सिर फोड़ दिया। घटना में पत्नी आरती देवी, पुत्री पुनीता व करिश्मा को भी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में मोतीलाल, अमरनाथ, जयनाथ, गीता देवी के खिलाफ पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद