मगहर में स्वदेशी मेला में स्टाल पर जानकारी लेते लोग-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। दीपावली महापर्व को देखते हुए जनपदों में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला आयोजित किए जा रहे। इसके तहत कबीर चौरा मगहर में स्वदेशी मेले चल रहा है। शनिवार को विभिन्न विभागों द्वारा खाद्य प्रसंस्करण, होजरी उत्पाद, इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिट्टी से तैयार उत्पाद, स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार घरेलू उत्पाद आदि का स्टॉल लगाया गया। इसमें आने वाले लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने कहा कि स्वदेशी मेले में अधिक से अधिक लोग प्रतिभाग करते हुए स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करें, ताकि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिल सकें। उन्होंने बताया कि यह स्वदेशी मेला 18 अक्तूबर तक चलेगा।