फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बालेपार में दोनों दोस्तों का हुआ अंतिम संस्कार, गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से बालेपार गांव में बृहस्पतिवार को मातम पसरा रहा। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचने पर हर ओर चीख-पुकार मच गई। एक साथ दो अर्थी उठने से पूरे गांव में मातम छाया रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बालेपार निवासी आशीष कुमार (22) पुत्र चंद्रभान अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं जबकि एक बहन की शादी हो चुकी है। बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं, रंजीत (20) पुत्र केशव चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। परिवार में एक बहन भी है। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद रंजीत की मां गहरे सदमे में हैं। परिजन के अनुसार वह बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। घर में मातम का माहौल है और परिजन का विलाप सुनकर आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो जा रही है।
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीणों के अनुसार, आशीष और रंजीत बचपन के दोस्त थे। दोनों साथ में पढ़ाई करते थे और अक्सर एक साथ ही आते-जाते थे। बुधवार को भी दोनों बाइक से राजघाट की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रुधौली की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आशीष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल रंजीत को पीआरवी पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और बाद में मृतकों के घर पहुंच गए। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक पढ़ाई के साथ परिवार की जिम्मेदारियों को भी समझते थे और उनके व्यवहार के कारण गांव में सभी उन्हें पसंद करते थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर रात को दोनों का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव को परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। एसओ हरिकेश भारती का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें