फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रवेश के लिए अंतिम मौका, एचआरपीजी काॅलेज में नामांकन के लिए भीड़

Mon, 21 Jul 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन की जांच करते कर्मचारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी काॅलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए आठ दिन शेष बचे हैं। प्रवेश के लिए यह अंतिम मौका है। नामांकन के लिए विद्यार्थियों को विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नामांकन हो रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज में नया सत्र भी शुरू हो गया है। स्नातक की कक्षाएं भी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही बीए, बीएससी, बीकाम आदि में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। यहीं नही सेल्फ फाइनेंस कोर्स में बीसीए, बीबीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस इत्यादि तकनीकी विषयों की पढ़ाई की शुरुआत हो गई है। प्राचार्य प्रो ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न परंपरागत कोर्स के साथ तकनीकी विषयों की पढ़ाई की शुरुआत हो गई है।
महाविद्यालय में कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अब छात्रों का प्रवेश समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद हो रहा है। 31 जुलाई तक छात्र प्रवेश ले सकते है। सीटें सीमित मात्रा में है। ऐसे में पहले आओ पहले पाओ के आधारी पर प्रवेश लिया जा रहा है। महाविद्यालय में छात्रो के प्रवेश को लेकर कर्मचारी मदद कर रहे है। उन्हें फार्म भरने के साथ ही पढ़ाई का विकल्प भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें