फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बस स्टैंड, मालखाना और पुलिस यार्ड के लिए देखी जमीन

Fri, 29 Sep 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी जनपद में सरकारी योजना के तहत जमीन उपलब्ध कराने के लिए जंगलऊन का निरीक्षण किया। यहां पर मालखाना, पुलिस यार्ड, बस स्टैंड आदि के निर्माण के लिए जमीन का परीक्षण किया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जिले में मालखान, पुलिस यार्ड, बस स्टैंड आदि का निर्माण होना है। इसके लिए जमीन की तलाश हो रही है। जंगलऊन में सरकारी जमीन उपलब्ध है। इसे देखा गया है। भूमि के चिह्नांकन के निर्देश दिए गए हैं। तीन दिवस में जमीन चिह्नित करने के लिए कहा गया है, जिससे जनपद में विभिन्न विभागों के प्रोजेक्ट को आवश्यकतानुसार उपयुक्त भूमि पर शुरू की जा सके। इस दौरान लेखपाल आशुतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक चंद्रभूषण, बुद्धिराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें