फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्री कर दी दूसरे के नाम जमीन, खतौनी निकलवाने के दौरान हुई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना रजिस्ट्री कर दी दूसरे के नाम जमीन, खतौनी निकलवाने के दौरान हुई जानकारी
विज्ञापन

- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन हैं पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के बंसवारी गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन की जमीन बिना रजिस्ट्री व वसीयत के दूसरे गांव के शख्स के नाम कर दी गई। इसकी जानकारी होने पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
बंसवारी गांव निवासी धीरज कुमार राय ने बताया कि बाबा रामराज राय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। 1985 में उनकी हो गई। बाबा की संपत्ति उनके उत्तराधिकारियों के नाम से वरासत भी हो गई। उनके उत्तराधिकारी और बाबा ने किसी के नाम से कोई भी जमीन न तो रजिस्ट्री की और न ही वसीयत किए। धीरज का आरोप है कि अभी हाल ही में जब केसीसी कार्ड बनवाने के लिए खतौनी निकलवाया तो उसमें एक गाटे में 69 एयर जमीन बैजनाथपुर गांव निवासी एक शख्स के नाम से दर्ज होने की जानकारी हुई। पीड़ित का आरोप है कि इसकी जानकारी के लिए तहसील गए तो तहसील कर्मी भूल बताकर कानूनी कार्रवाई करने की सलाह दिए। इस मामले में कार्रवाई के लिए डीएम को शिकायती पत्र दिया है। वहीं तहसीलदार रत्नेश तिवारी ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी जुटाएंगे। प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगैर रजिस्ट्री और वसीयत के दूसरे गांव के शख्स के नाम जमीन खतौनी में अंकित होना नियम के खिलाफ है। ऐसा कैसे हुआ और किसने किया इसकी जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- दिव्या मित्तल, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें