फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन बैनामा करने के नाम पर 20 लाख हड़प लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर शुरु किया जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जमीन बैनामा करने के नाम पर 20 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। न तो जमीन का बैनामा किए और नही रुपये लौटाए। रकम वापस मांगने पर जानमाल की धमकी दिए।ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ शुक्रवार देर शाम कोतवाली में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

छोटी सरौली निवासी इंदल प्रसाद पुत्र जवाहिर जायसवाल का का आरोप है कि उसे जमीन की आवश्यकता थी। जिसके लिए वह शहर के रहने वाले असगर अली और मगहर के रहने वाले फिरोज खान से मिले। दोनों ने बताया कि वे जमीन खरीदने और बेचने का काम करते है। मैलानी में एक जमीन का जिक्र करते हुए उसकी कीमत 20 लाख रुपये बताए। वह उन लोगों की बात पर विश्वास कर लिया और जमीन देखा तो पसंद आई। आरोप है कि वह अपनी पत्नी के खाते से सत्रह लाख रुपये असगर अली के खाते में दिया। शेष तीन लाख रुपये नकद दो तीन किस्त में अमरेंद्र पाठक निवासी परजूडीह बखिरा के सामने असगर अली और फिरोज खान को दिया। समस्त रुपये देने के बाद जब वह असगर अली और फिरोज खान से कहां कि जमीन का बैनामा कर दे तो उपरोक्त लोग बैनामा करने में हीला हवाली करने लगे। जब पता चला कि असगर अली ने उसके पैसे से उक्त जमीन को अपने पक्ष में बैनामा करवा लिया है। 25 मार्च 2023 को उपरोक्त दोनों लोगों से कहा कि जब सारे रुपये का भुगतान कर दिया है, तब क्यों नही जमीन को बैनामा नहीं कर रहे है। इसी बात से उपरोक्त दोनो लोग नाराज हो गए और उसे अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दिए। आरोप है कि छल करके लोग उससे 20 लाख रुपये ले लिए और जमीन का बैनामा नहीं किए। कोतवाल सवेर्ेश राय ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें