फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धार्मिक स्थल की भूमि को कब्जामुक्त कराया

Wed, 29 Jul 2026 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। हैंसर बाजार स्थित हशेश्वर नाथ मंदिर के दक्षिण स्थित आबादी की भूमि पर हुए कब्जा को बुधवार को नगर पंचायत की टीम ने कब्जा मुक्त करवा दिया। कब्जा मुक्त भूमि पर धर्मशाला का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई प्रदेश में चल रही वंदन योजना के तहत की गई। योजना के तहत नगर पंचायत हैंसर धनघटा में स्थित पौराणिक व ऐतिहासिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विकास करना है। हैंसर बाजार स्थित हशेश्वर नाथ मंदिर के निकट आबादी की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। नगर पंचायत की टीम ईओ धीरज सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पहुंची। मंदिर के निकट स्थित आबादी की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें