संतकबीरनगर। जिले में केंद्रीय विद्यालय खुलने के लिए जमीन मिल चुकी है। डीएम ने केंद्रीय विद्यालय के नाम जमीन का हस्तानांतरण भी करा दिया है। इसकी सूचना डीएम ने सचिव माध्यमिक शिक्षा को भेज दी है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताय कि केंद्रीय विद्यालय बनाने के लिए बघौली ब्लॉक के जंगल ऊन में जमीन का आवंटन किया गया है। 2.0140 हेक्टेयर भूमि को केंद्रीय विद्यालय के नाम से चिन्हित कर गई है। विद्यालय के नाम से भूमि भी दर्ज करा दिया गया है। जब तक विद्यालय का निर्माण पूर्ण नहीं होता है तब तक विद्यालय को जनपद में अस्थाई रूप से संचालित करने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के पांच कमरों को चिन्हित किया गया है। जहां पर शिक्षण कार्य शुरू कराया जा सकता है।