फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बस स्टैंड पर नहीं हैं सुविधाएं, यात्री झेल रहे परेशानी

Fri, 03 Nov 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड पर नहीं हैं सुविधाएं, यात्री झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

मेंहदावल। कस्बे में स्थित परिवहन निगम के बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यात्रियों के बैठने के लिए बेंच तक की व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में यात्रियों को फर्श पर बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। पेयजल की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।
मेंहदावल नगर पंचायत में करीब 3.30 एकड़ में उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी के पहल पर बस स्टैंड की स्थापना हुई। तीन वर्ष पूर्व बस स्टैंड का उच्चीकरण एवं सुंदरीकरण किया गया, लेकिन यहां बसों की संख्या नहीं बढ़ी। वर्तमान में बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। बसों का इंतजार यात्री या तो फुटपाथ पर बैठकर करते हैं या रोडवेज के टिनशेड के नीचे। बस स्टैंड परिसर में पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के निधि से स्थापित आरओ काफी समय से खराब पड़ा है, जबकि परिवहन निगम द्वारा लगाया गया आरओ यात्रियों के भीड़ के सामने अपर्याप्त है।
विज्ञापन


00
19 बस मेंहदावल क्षेत्र में दे रही सेवा
मेंहदावल। स्थानीय नगर पंचायत में स्थित परिवहन निगम के बस स्टैंड पर इस समय कुल 16 अनुबंधित बसें चल रही है जो गोरखपुर से बांसी तक यात्रियों को सुविधा प्रदान कर रही हैं। जबकि एक बस गोरखपुर सोनौली वाया मेंहदावल चल रही है। इसके अलावा एक बस गोरखपुर सिद्धार्थ नगर चल रही है, जबकि एक बस गोरखपुर सिद्धार्थ नगर दिन में एक बार चलती है। कई प्रमुख मार्गों पर बस सेवा का अभाव है, जिससे प्राइवेट टैक्सी चालक मनमाना ढंग से किराया वसूल करते हैं।

00
कानपुर तथा आनंद नगर की बस सेवा है बंद

मेंहदावल से लखनऊ वाया कानपुर तक की चलने वाली बस सेवा काफी दिनों से बंद है। वहीं मेंहदावल कैम्पियरगंज आनंद नगर बस सेवा भी बंद है। इस मार्ग के यात्रियों को बस सेवा बंद होने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्राइवेट टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं और यात्री शोषण के शिकार बन रहे हैं।

00
सांसद निधि से लगा वाटर कूलर खराब
परिवहन निगम के बस स्टैंड परिसर में आने वाले यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करते हुए तत्कालीन सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी ने अपनी निधि से आरओ लगवाया था। वह खराब पड़ा है। यहां से सफर करने वाले यात्रियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रहे।
00
कई प्रमुख मार्गों पर नहीं चल रही बस

बस स्टैंड मेंहदावल से कई प्रमुख मार्गों के लिए बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को भारी कठिनाई के साथ ही आर्थिक शोषण का शिकार भी होना पड़ रहा है। यात्री सत्य प्रकाश गुप्ता, अमरनाथ विश्वकर्मा, सत नारायण वर्मा, नीरज जायसवाल, डॉ. बजरंग बहादुर सिंह, सुनील गुप्ता, उमेश गुप्ता आदि लोगों का कहना है कि मेंहदावल से बाया सेमरियावां बस्ती तक के लिए कोई बस सेवा नहीं है। मेंहदावल से लोकल खलीलाबाद जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए कोई बस सेवा नहीं है। मेंहदावल से आनंद नगर बस सेवा बंद है, जबकि मेंहदावल लखनऊ कानपुर बस सेवा ठप है। मेंहदावल रुधौली भानपुर बस सेवा काफी दिनों से बंद है। इन मार्गों पर जब भी हम लोग आवश्यकता अनुसार सफर करना चाहते हैं तो प्राइवेट वाहन ही से यात्रा करनी पड़ती है। प्राइवेट टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन

00
मेंहदावल बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। खराब आरओ को ठीक कराने के लिए निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही बसों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। -आयुष भटनागर, एआरएम बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें