फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री निवास की आधारशिला रखी

Thu, 07 Jan 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। कबीर चौरा परिसर मेें बुधवार को यात्री निवास भवन के निर्माण की आधारशिला रखी गई। जिसमें सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। तीन तलों के यात्री निवासी में 100 कमरे होंगे। इसके साथ की निचले तल पर  रसोईघर, लॉबी, हॉल आदि बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

 
दिल्ली के किशनगढ़ से आए महंत नरेंद्र जी महाराज ने कहा कि यह विश्व प्रसिद्ध स्थली है। यहां महात्मा कबीर के अनुयायी विश्व भर से भ्रमण के लिए आते हैं।

यात्री निवासी बन जाने के बाद संत, फकीर और सूफी यहां आकर ठहर सकेंगे। यात्री निवास में 20 कमरे के निर्माण में जो भी खर्च आएगा, वह उसे उठाएंगे।

वहीं सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि आज कबीर की वाणी की  पूर्वांचल में अधिक जरूरत है। जहां पश्चिम एशिया से लेकर पूर्वी एशिया तक मानव-मानव के विरुद्ध लड़ता दिख रहा है। ऐसे में ‘न हिंदु बनेगा ,न मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है,इंसान बनेगा’ इसे आत्मसात करने की जरूरत है। कबीर ने भी मानवता के धर्म को माना है। कर्मवाद पुरोधा के रूप में कबीर का नाम संतों में अग्रणी है।

सपा जिलाध्यक्ष रामनरायन यादव ने कहा कि कबीर ने प्रेम ,भाईचारे का संदेश दिया है। यात्री निवास का निर्माण हो जाने से कबीर के अनुयायी जो यहां आएंगे, उन्हें ठहरने की समस्या नहीं होगी। गुरुद्वारा कमेटी कसरवल की परमजीत कौर राना ने कहा कि मगहर का समुचित विकास हो, इस दिशा में अच्छी पहल की जरूरत है।
विज्ञापन


चेयरमैन अश्वनी गुप्त ने कहा कि मगहर के विकास को लेकर वह बेहद गंभीर है। कस्बे में जो समस्याएं है, उसे दूर कराने की पूरी कोशिश में जुटे है। यात्री निवास के निर्माण की पहल सराहनीय है।

वहीं महंत विचारदास ने कहा कि यात्री निवास के निर्माण में लोगों की मदद ली जाएगी। सभी लोगों का समावेश होगा। इसमें करीब बीस करोड़ खर्च आने की संभावना है। इस दौरान नासिर अली खान,महेंद्र नाथ दूबे,सच्चिदानंद जी महाराज, बाबा अंबरीक सिंह, डॉक्टर हरिशरण शास्त्री,वेद प्रकाश चौबे, मुतवल्ली खादिम हुसैन,सीके जालान, सवितानंद जी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें