फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: व्यायाम की कमी और झुककर काम बढ़ा रहा कमर दर्द

Thu, 29 Jan 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कमर दर्द के मरीज सिकाई कराते हुए-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। वर्तमान में तेज रफ्तार जीवनशैली में लगातार बैठकर या झुककर काम करना, भारी शारीरिक श्रम और व्यायाम की कमी लोअर बैक पेन (कमर दर्द) को बढ़ा रही है। पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन

बदलती जीवनशैली और काम के तरीकों के कारण लोअर बैक पेन तेजी से बढ़ रहा है। लोग लंबे समय तक बैठकर या झुककर काम करते हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में हड्डी रोग विभाग में 70 मरीज आए। इनमें से 11 मरीजों में कमर दर्द की शिकायत थी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिव ओंभू ने बताया कि यह समस्या अब आम हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि गठिया, मधुमेह, मोटापा और हड्डियों की कमजोरी जैसी पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों में यह समस्या सबसे ज्यादा देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि दर्द लगातार बना रहे, पैरों में सुन्नता या कमजोरी हो, तो तुरंत डॉक्टर से दिखाएं। समय पर जांच और इलाज से समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। अपनी कमर का ख्याल रखें, क्योंकि स्वस्थ रीढ़ ही सक्रिय जीवन की नींव है। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीजों को सिकाई कराई जा रही है। जिससे दर्द में राहत मिल रही है।
0

समस्या के मुख्य कारण

- गलत पोश्चर- लगातार बैठे रहना, झुककर काम करना या मोबाइल, कंप्यूटर पर लंबे समय तक सिर झुकाकर काम करना।
- व्यायाम की कमी- मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, इससे रीढ़ पर दबाव बढ़ता है।
- भारी शारीरिक श्रम- अचानक भारी वजन उठाना या गलत तरीके से उठाना।
- मोटापा- अतिरिक्त वजन रीढ़ पर बोझ डालता है।
- पुरानी बीमारियां गठिया, डायबिटीज, ऑस्टियोपोरोसिस आदि से हड्डियां और जोड़ कमजोर हो जाते हैं। इससे शुरुआत में हल्का दर्द होता है, लेकिन अनदेखा करने पर स्लिप डिस्क, साइटिका या क्रॉनिक समस्या बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0

ऐसे करें बचाव-

- सही पोश्चर- कुर्सी पर सीधे बैठें, स्क्रीन आंखों के स्तर पर रखें।
- नियमित व्यायाम- योग, स्ट्रेचिंग, वॉकिंग या स्विमिंग करें।
- भोजन- संतुलित आहार लें ताकि वजन नियंत्रित रहे। भारी सामान उठाते समय घुटनों से झुकें, कमर से नहीं।
- आराम- देर तक बैठने के बाद हर 30-45 मिनट में ब्रेक लें और स्ट्रेच करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें