फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भट्ठा मजदूर के बेटे की पानी से भरे गड्ढे में गिरकर मौत, मचा कोहराम

Fri, 24 Mar 2023 05:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

नगर पंचायत हरिहरपुर के जगदीशपुर गौरा के निकट स्थित जनता ब्रिक फील्ड पर धनघटा थाना क्षेत्र के डुहिया गांव निवासी तुफैल अहमद परिवार सहित रह कर बुग्गी चलाकर ईंट ढोने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को बुग्गी से ईंट ढो रहे थे। उनके बच्चे वहीं खेल रहे थे। तुफैल का छह वर्षीय बेटा मोहम्मद उजैल खेलते हुए बगल स्थित एक दिन पूर्व खोदे गए गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में महुली क्षेत्र के जगदीशपुर गौरा के पास स्थित एक ईंट भट्टे के बगल में बृहस्पतिवार को पानी से भरे गड्ढे में गिर कर डूबने से बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


नगर पंचायत हरिहरपुर के जगदीशपुर गौरा के निकट स्थित जनता ब्रिक फील्ड पर धनघटा थाना क्षेत्र के डुहिया गांव निवासी तुफैल अहमद परिवार सहित रह कर बुग्गी चलाकर ईंट ढोने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को बुग्गी से ईंट ढो रहे थे। उनके बच्चे वहीं खेल रहे थे। तुफैल का छह वर्षीय बेटा मोहम्मद उजैल खेलते हुए बगल स्थित एक दिन पूर्व खोदे गए गड्ढे में गिर गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई। करीब दस बजे तुफैल की पत्नी खलीकुल निशा ने देखा कि मोहम्मद उजैल वहां नहीं है।



इसकी जानकारी उसने पति को दी। दोनों मिलकर बच्चे की तलाश करने लगे, लेकिन जब बच्चा नहीं मिला तो तुफैल ने आशंका के आधार पर गड्ढे में बच्चे की तलाश की, तो बच्चे का शव मिला। मोहम्मद उजैल अपने आठ भाई बहनों में पांचवें नंबर पर था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


एसओ संतोष मिश्र ने बताया कि धनघटा क्षेत्र के डुहिया गांव निवासी ईंट भट्टा मजदूर तुफैल की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें