फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के मजदूर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मजदूर ने की आत्महत्या
विज्ञापन

कमरे में पंखे से गमछे के सहारे लटकती मिली लाश
आठ अक्तूबर को मामा के साथ फैक्ट्री में मजदूरी करने आया था दीपक
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर ने अज्ञात कारणों से रविवार की रात कमरे में पंखे से गमछे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। पीड़ित मामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मामा रंजन पुत्र विशेषज्ञ पासवान निवासी सहथा, नया टोला, थाना भगवानपुर, जिला मुजफ्फपुर बिहार ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। आठ अक्तूबर को उनके साथ में 20 वर्षीय भांजा दीपक पासवान पुत्र लखेंदर पासवान निवासी रेवाडुम्बों ढाला, थाना सरिया, जनपद मुजफ्फपुर बिहार भी मजदूरी करने आया था। भांजा परेशान लगता था लेकिन कुछ बताता नहीं था। रविवार की रात भांजा दीपक पासवान फैक्ट्री के कमरे में अकेले सोया था। रात में किसी समय भांजे ने कमरे में पंखे में गमछे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। मामा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। इंडस्ट्रियल एरिया चौकी इंचार्ज उदयभान मिश्र ने बताया कि जांच में पाया गया कि फैक्ट्री मजदूर दीपक पासवान ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें