फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुल के नीचे मिली मजदूर की लाश, तीन दिनों से था लापता

Sat, 14 Jun 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/बड़गो। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गोंडही बनकटवा के पास पुल के नीचे एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वह पिछले तीन दिनों से लापता था और कोतवाली खलीलाबाद में एक दिन पूर्व गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बनकटवा के लोगों ने शुक्रवार को पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव देखा। इस बात की जानकारी डायल 112 की टीम को दी। जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को देखा। शव की शिनाख्त 40 वर्षीय राम आशीष निवासी बनकटवा के रूप में हुई। क्षेत्राधिकारी के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी तीजा देवी की तहरीर पर कोतवाली खलीलाबाद में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। सहजनवा क्षेत्र में नेवासे पर रहता था युवक : उसके बड़े भाई सुरेश ने बताया कि राम आशीष की शादी सहजनवां थाना क्षेत्र के पनिका गांव में हुई थी। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। ससुराल में नेवासा मिलने के बाद वह पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता था, कभी कभार अपने घर आता था। तीन दिन पहले राम आशीष ससुराल से आया और घर पर बैग रखने के बाद कहीं चला गया। रास्ते में उसने अपने खाते से दो हजार रुपये भी निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें