फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार की चपेट से मजदूर गंभीर रूप से घायल

Sun, 19 Nov 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर ब्लाॅक गेट के समीप शनिवार को कार की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। कार का अगला शीशा टूट गया। ग्रामीण मजदूर को सीएचसी नाथनगर ले गए। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के सोनबरसा निवासी 55 वर्षीय बैजनाथ यादव क्षेत्र में मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर करते हैं। शनिवार को मजदूरी करके वह पैदल ही खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर नाथनगर तिराहे की तरफ जा रहे थे। ब्लाॅक के समीप कार की चपेट में आ गए। वह उछल कर कुछ दूरी पर जाकर गिर गए। गंभीर रूप से घायल बैजनाथ यादव और चोटिल कार चालक को लोगों ने सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया। बैजनाथ यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें