फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाउंड्रीवाल बना रहे मजदूर को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बयारा गांव निवासी मजदूर बुद्धिसागर ने विधियानी गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित बुद्धिसागर के अनुसार, 27 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे वह विपुल राय के प्लॉट पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान विधियानी गांव के कृष्णकांत राय, अशोक राय, सुनील राय, अरविंद राय, दिलीप राय, गिरिराज राय, पुष्पेंद्र राय उर्फ डिंपल, शिशेंद्र राय उर्फ दीपू और अविनाश राय उर्फ दीपक समेत कई लोग वहां पहुंच गए।
कुछ के पास पिस्टल के साथ हाथों में लाठी-डंडे थे। आरोपियों ने उससे गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और पूछा कि वह बाउंड्रीवाल क्यों बना रहे हो। उसके द्वारा विपुल राय की जमीन पर मजदूरी करने की बात कहने पर आरोपी भड़क गए। उसे पकड़कर मारते हुए ले जाने लगे। शोर सुनकर विपुल राय, विपिन राय, सद्दाम, वरुणेश सिंह, राजू यादव समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ाया। जाते समय आरोपियों ने दोबारा वहां दिखाई देने पर गोली मारने और थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि छह अगस्त को भी रास्ते में आरोपियों ने उसे प्राथमिकी दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह भयभीत है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें