फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

91.6 प्रतिशत अंक पाकर कुलदीप बने टॉपर

Sun, 28 May 2017 10:59 PM IST
santkabirnagar
विज्ञापन
‌परीक्ष्‍ाा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। 
विज्ञापन

सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा और सूर्या इंटरनेेेशनल एकेडमी के छात्रों ने अपना दबदबा कायम किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र कुलदीप कुमार 91.6 प्रतिशत अंक पाकर पहले स्थान पर और सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के मोअज्जम महमूद 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा ब्लूमिंग बड्स हायर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद के छात्र खालिद अंसारी ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया है। जिले में सीबीएसई बोर्ड के तीनों स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। 

जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र कुलदीप कुमार ने 91.6 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया है। इसी विद्यालय की छात्र पूजा पटेल 91 प्रतिशत, विशाल सोनकर 90. 2 प्रतिशत, आदर्श शुक्ल 86. 6 प्रतिशत, अभिषेक कुमार 86.4 प्रतिशत, सत्यम सिंह 85.2 प्रतिशत और आसिफ रजा ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किया है। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एसपी दुबे ने बताया कि 38 छात्र नामांकित थे, जिसमें से 37 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने छात्रों की सफलता पर बधाई दी है। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मोअज्जम महमूद ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान पाया है। इसी विद्यालय की गरिमा चौधरी 86.4 प्रतिशत, उपेंद्र यादव 84 प्रतिशत, सूरज चौधरी 83 प्रतिशत, उदित मिश्र 82 प्रतिशत, दयानंद गुप्त 80 प्रतिशत, मोहम्मद अहमद 80 प्रतिशत, सचिन उपाध्याय 79 प्रतिशत, स्वप्निल मिश्र 74 प्रतिशत, विपुल गोस्वामी 81 प्रतिशत, करन शुक्ल 82 प्रतिशत, अखिलेश द्विवेदी ने 73 प्रतिशत अंक हासिल किया है। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंधक निदेशिका सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, डॉ. चिंतामणि उपाध्याय ने सफल छात्रों को बधाई दी है। इसी तरह से ब्लूमिंग बड्स हायर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद के छात्र खालिद अंसारी 88 प्रतिशत, हयातुल्लाह अंसारी 83 प्रतिशत, सौरभ जायसवाल 82 प्रतिशत, मोहम्मद फहीम खान 81 प्रतिशत, अरशद अहमद खान 80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रबंधक निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने बताया कि 192 विद्यार्थी नामांकित थे। इसमें से 187 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के संरक्षक विनय चतुर्वेदी, उप प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज, राजेश पांडेय ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन


कुलदीप और मोअज्जम का इंजीनियर बनने का है सपना
संतकबीरनगर। 
सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में पहला स्थान और दूसरा स्थान हासिल करने वाले टॉपर कुलदीप और मोअज्जम का सपना इंजीनियर बनकर लोगों की मदद करना है। टॉपरों की सफलता पर उनके परिजनों को खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा के छात्र व भिटनी निवासी कंप्यूटर की दुकान चलाने वाले रामकरन गुप्त के पुत्र कुलदीप कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। कुलदीप का कहना है कि वे रोजाना आठ से 10 घंटे पढ़ाई करते हैं। उनका प्रिय विषय मैथ है। मैथ को हल करना उन्हें बहुत ही अच्छा लगता है। कुलदीप ने बताया कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगे।  कुलदीप की सफलता पर शुभचिंतकों समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी जाहिर की है। वहीं, सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद के छात्र मोअज्जम महमूद ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनके पिता मेंहदावल चौक निवासी महमूद आजम का अपना व्यापार है। मोअज्जम ने बताया कि उनका सपना इंजीनियर बनना है। उनकी सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी समेत परिवार के लोगों ने खुशी जताई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें