फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जगह-जगह कूड़े के ढेर, निस्तारण की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास के पास सड़क के किनारे पड़ा कूड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जगह-जगह कूड़े के ढेर, निस्तारण की व्यवस्था नहीं
विज्ञापन

- घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करने की योजना ठप
- हाइवे के किनारे गिराया जा रहा कूड़ा, दुर्घटना की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। चुनावी माहौल के बीच शहर में सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था जहां ठप पड़ी है। कूड़ा निस्तारण न होने से गंदगी फैल रही है। हाईवे के किनारे भी कूड़े फेंके जा रहे हैं, जहां छुट्टा पशु विचरण करते रहते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
वर्तमान समय में निकाय चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई है। इसके साथ ही अधिकारी व पालिका कर्मी चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था से जिम्मेदारों का ध्यान हट गया है। इसके कारण खलीलाबाद शहर में सफाई व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है।
विज्ञापन

कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत नगर पालिका परिषद की सीमा में शामिल गांवों में हैं, जहां सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। गांव की गलियों में साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। कूड़े की ढेर होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई हैं।
शहर के गोरखपुर में गैस गोदाम के पास, मुखलिसपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास, जिला अस्पताल के पास, अंसार टोला, बंजरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ पूर्व में गीला और सूखा कूड़ा घर-घर उठाने की व्यवस्था भी वर्तमान में ठप पड़ी है। ऐसे में लोग घरों से निकलने वाला कूड़ा-कचरा सड़क के किनारे से फेंक दे रहे हैं।
शहर के निवासी प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार आदि का कहना है कि पूर्व में घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था से काफी राहत मिली थी, लेकिन अब व्यवस्था ठप होने से समस्या बढ़ गई है। लोगों ने फिर से यह व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
कूड़ा निस्तारण की नहीं है व्यवस्था
खलीलाबाद शहर में निकलने वाले कूड़ा को निस्तारित करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पालिका कर्मी जो कूड़ा उठाते हैं वह हाईवे के किनारे ही गिरा दे रहे हैं। जहां पर छुट्टा पशु कूड़े के पास भटकते रहते हैं।
विज्ञापन

कोट
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कर्मियों को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही पालिका क्षेत्र में शामिल गांवों में साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों को लगाया गया है। घर-घर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था को फिर से चालू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें