सीएचसी बेलहर कला में कोविड की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
409 लोगों की कोविड जांच, नहीं मिला कोई संक्रमित
एंटीजन जांच के साथ आरटीपीसीआर के लिए नमूने लिए
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू हुई कोविड जांच
संतकबीरनगर। कोविड जांच के लिए बृहस्पतिवार को 409 लोग सीएचसी और जिला अस्पताल में पहुंचे। एंटीजन जांच के साथ आरटीपीसीआर के लिए नमूने लिए गए। हालांकि एंटीजन जांच में कोई भी संक्रमित नहीं मिला।
चीन में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देेखते हुए देश में भी सतर्कता बरती जा रही है। शासन के निर्देश पर जिले में कोविड से बचाव के लिए मॉक ड्रिल भी हो चुका है। उसमें मिली खामियां दूर की जा रही हैं। परदेश से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में कोविड जांच के लिए लोग पहुंचने लगे हैं।
एंटीजन जांच कराने वालों के नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। वहां से रिपार्ट दो दिन में आने की उम्मीद है। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि 409 लोगों की कोविड जांच हुई है। इसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं, वे कोविड जांच जरूर करा लें।