फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लूट के मामले में कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 03 Aug 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को चाकू मारकर हुई लूट के मामले में पीड़ित की तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस दो नामजद व दो अज्ञात आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि महुली थाना क्षेत्र के बेल्डुहा गांव निवासी जितेंद्र चौधरी ने पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 2 अगस्त को दिन में लगभग 1:00 बजे वह गिठनी बाजार संदीप ज्वेलर्स के यहां से कुछ ज्वेलरी खरीदने गए हुए थे। ज्वेलरी लेकर वापस अपने घर आ रहे थे। इस दौरान ग्राम ककरही खोझवा के बीच में शारदा देवी इंटर कॉलेज के पास पीछे से घात लगाकर पीछा करते हुए संजय चौधरी निवासी ग्राम बेल्डुहा व सत्येंद्र यादव नाम पता अज्ञात के साथ दो व्यक्ति मुख पर गमछा बांधे हुए उनको रोक कर उसके पेट में चाकू से प्रहार कर दिया। उनकी ज्वेलरी व 12 हजार रुपये लूट लिए। उनके चिल्लाने पर सभी लुटेरे बाइक से भाग गए। घायल अवस्था में उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर दो नामजद व दो अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें