फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी के आश्वासन पर माने

विज्ञापन
हट शाखा केंद्र हरिहरपुर कार्यालय पर धरने पर बैठे कोटेदार । - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
घटतौली का आरोप लगा धरने पर बैठे कोटेदार
विज्ञापन

- विपणन विभाग के हाट शाखा हरिहरपुर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। नाथनगर ब्लॉक के कोटेदारों ने घटतौली व पल्लेदारी अधिक लेने का आरोप लगाते हुए बुधवार को हाट शाखा केंद्र हरिहरपुर स्थित कार्यालय पर धरना दिया। कोटेदारों ने ठेकेदार और केंद्र प्रभारी पर शोषण करने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में हाट शाखा प्रभारी के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप नरायन राय के नेतृत्व में ब्लॉक क्षेत्र के कोटेदार हरिहरपुर स्थित हाट शाखा केंद्र पर पहुंचे। कोटेदारों का आरोप था कि हाट शाखा के गोदाम से मिलने वाले राशन में लगातार घटतौली की जा रही है। गोदाम पर कोटेदारों को 50 किलोग्राम की बोरी दी जाती है लेकिन जब गांव में वे राशन वितरण के समय बोरियों की तौल करते हैं तो सभी बोरियों में चार से पांच किलोग्राम राशन कम रहता है। कोटेदारों ने आरोप लगाया कि बार-बार हॉट शाखा प्रभारी से शिकायत के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कोटेदारों का आरोप हैं कि पल्लोदारी का पैसा भी अधिक लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेदारों की तरफ से धरना देने की सूचना पर पहुंचे हाट शाखा प्रभारी अजय प्रकाश सिंह ने वार्ता कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया तब जाकर कोटेदारों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान रामप्रीत यादव, विजय, मनोज कुमार, इंद्रमणि यादव, बब्बन यादव, सुदामा पाल, राम बचन यादव, राधेश्याम तिवारी, संतराम, छेदीलाल, धर्मेंद्र, रामनाथ यादव, मगन आदि कोटेदार मौजूद रहे। केंद्र प्रभारी अजय प्रकाश सिंह ने कहा कि कोटेदारों को राशन तौल करके दिया जाता है। इसलिए घटतौली जैसी कोई बात नहीं है। रही बात पल्लेदारी की तो ठेकेदारों से इस मसले बात कर समस्या सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें