फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 22 May 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 क्षेत्र के रजनौली गांव में रविवार को कोटे की दुकान पर अनाज वितरण घटतौली का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। मामला बढ़ा तो उपभोक्ताओं की कोटेदार से जमकर नोकझोंक और धक्का- मुक्की हुई। घटना से नाराज उपभोक्ताओं ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। उच्चाध्किारियों को शिकायती पत्र देकर जांच कराए जाने की बात भी कहीं।
विज्ञापन

 उपभोक्ता फूलमती, वीरेंद्र, अमरनाथ, अर्जुन, ईश्वरचंद्र, बासमती, सुभद्रा, लालमती, इसरावती, मीना आदि का आरोप था कि कोटेदार अंत्योदय कार्ड धारको को 35 किलोग्राम अनाज की जगह 27 किलोग्राम की दे रहे है। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को भी पांच किलोग्राम कटौती करके दे रहे है। चीनी का वितरण कभी- कभार करते है। तराजू की जगह टीने के बनाए तराजू से अनाज तौलते है। इसका विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते है। गांव के लोग अपने हिस्से का पूरा अनाज लेने पर अडे़ तो कोटेदार उग्र होकर अनाज देना बंद कर दिए। इससे नाराज होकर कार्ड धारक हंगामा करने लगे। उतने में मामला बढ़ कर हाथापाई तक पहुंच गया। उसी बीच गांव के प्रधान राममिलन मौके पर पहुंचे और कार्ड धारकों को समझा बुझा कर मामला शांत कराएं। प्रधान ने बताया कि इसकी शिकायत एसडीएम से की जा चुकी है। इसके बाद भी कोई जांच करने अब तक नहीं आया। डीएम से मिल कर मामले से अवगत कराएंगे। कोटेदार का आरोप था कि नियम के अनुसार अनाज का वितरण किया जा रहा था। उसी बीच कुछ लोग जबरियां अधिक अनाज की मांग करने लगे और विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें