फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2920 लोगों को लगना था टीका, आए 2151

विज्ञापन
विज्ञापन
2920 लोगों को लगना था टीका, आए 2151
विज्ञापन

1300 युवाओं ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन, सीएचसी मेंहदावल में लक्ष्य से अधिक युवा पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में बुधवार को 11 स्वास्थ्य इकाईयों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 18 से 44 वर्ष तक के 1,300 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 851 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2920 रखा गया था। इसके सापेक्ष 2151 लोगों को टीका लगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.एस रहमान ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बुधवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 1370 रखा गया था। जिसमें 1300 लोगों को टीका लगाया गया। सीएचसी खलीलाबाद में 400 के सापेक्ष 309, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 90, सीएचसी नाथनगर में 170 के सापेक्ष 170, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 71, सीएचसी सेमरियावां में 150 के सापेक्ष 140, सीएचसी मेंहदावल में 100 के सापेक्ष 120, सीएचसी हैंसर में 100 के सापेक्ष 70, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 100, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 80, पीएचसी बघौली में 150 के सापेक्ष 150 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 वर्ष के ऊपर के 1550 लोगों के सापेक्ष 851 लोगों को टीका लगाया गया। जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में शून्य के सापेक्ष 20 लोगों को टीका लगा। सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 80, पीएचसी पौली में 250 के सापेक्ष 110, सीएचसी नाथनगर में 150 के सापेक्ष 140, सीएचसी सांथा में 200 के सापेक्ष 100, सीएचसी सेमरियावां में 250 के सापेक्ष 70, सीएचसी मेंहदावल थमें 150 के सापेक्ष 70, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 121, पीएचसी बेलहर कला में 200 के सापेक्ष 60, पीएचसी बघौली में 50 के सापेक्ष 80 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें