फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2413 युवाओं समेत 4082 को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल समेत जिले के आठ स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार को कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 18 से 44 वर्ष तक के 2413 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 1669 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 3200 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 4082 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बुधवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 2200 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 2413 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 700 के सापेक्ष 692, पीएचसी पौली में 300 के सापेक्ष 290, सीएचसी नाथनगर में 500 के सापेक्ष 450, सीएचसी सांथा में 50 के सापेक्ष 48, सीएचसी सेमरियावां में 50 के सापेक्ष 40, सीएचसी हैंसर में 500 के सापेक्ष 513, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 250, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 130 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 1000 लोगों के सापेक्ष 1669 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 200 के सापेक्ष 155 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 300 के सापेक्ष 655, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 70, सीएचसी नाथनगर में 200 के सापेक्ष 260, सीएचसी सांथा में शून्य के सापेक्ष 102, सीएचसी सेमरियावां में शून्य के सापेक्ष 130, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 297 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें