फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, चार मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक की मौत, चार मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

10 लोग हुए स्वस्थ, जिले में बचे हैं 106 एक्टिव केस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। चार लोग संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। दस संक्रमित बुधवार को स्वस्थ हुए। अब तक जिले में 8102 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें से 7909 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 106 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना से हैंसर क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें खलीलाबाद क्षेत्र में एक और अन्य जिले के तीन लोग शामिल हैं। अब तक जिले में 8102 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 87 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 1174 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 7909 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 106 एक्टिव केस हैं। 1780 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। बुधवार को 10 लोग स्वस्थ हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित है तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हे कोई बीमारी नहीं है तो उन्हें होम आइसोलेट कर दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क के बाहर न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें