फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, पांच मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक की मौत, पांच मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में एक्टिव केस हैं 109
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में रविवार को आई कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट के अनुसार, संक्रमण से एक शख्स की मौत हो गई और पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। अब तक जिले में 8082 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि सांथा क्षेत्र की रहने वाले 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित थे। उनका इलाज जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में चल रहा था। दो दिन पूर्व उनका निधन हो गया था। उनका कोरोना प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार हुआ था। पोर्टल पर रविवार को उनका नाम दर्ज हुआ है। रविवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें खलीलाबाद क्षेत्र के दो, बघौली क्षेत्र के एक, पौली क्षेत्र के दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 8082 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें से 86 की मौत हो चुकी है और 7887 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 109 हैं। सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। 1825 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1435 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। रविवार को 32 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे है अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एमसीएच विंग के एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है तो उन्हें दवाइयों की किट देकर होम आइसोलेशन में भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें