फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की मौत, सात मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एक की मौत, सात मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

191 एक्टिव केस हैं पूरे जनपद में, मृत शख्स का लखनऊ में चल रहा था उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के सात नए केस मिले। सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। वहीं लखनऊ में संक्रमण का उपचार करा रहे एक शख्स की मौत हो गई। जनपद में अब तक 8034 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि नाथनगर क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय शख्स कोरोना पॉजिटिव थे। उनका इलाज लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। रविवार की शाम उनका निधन हो गया। उनका कोरोना प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार करा दिया गया। सोमवार को सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें खलीलाबाद क्षेत्र में एक, मेंहदावल क्षेत्र के दो, पौली क्षेत्र में दो, सेमरियावां क्षेत्र में एक और अन्य जिले का एक शख्स है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 8034 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 84 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब तक 7759 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में वर्तमान में एक्टिव केस 191 हैं। इसमें 108 का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। 1331 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1240 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सोमवार को 17 लोग स्वस्थ हुए। उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एमसीएच विंग के एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है तो उन्हें कोरोना किट देकर होम आइसोलेशन में भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें