फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर की कोपिया मंदिर परिसर की सफाई

Wed, 17 Sep 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कोपिया ​शिव मंदिर पर सफाई करते हुए भाजपा के लोग । संवाद
विज्ञापन
‎तिघरा/बखिरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ने सेवा पखवाड़ा मनाने का निश्चय किया है। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने स्वच्छता अभियान में कोपिया स्थित कोपेश्वरनाथ शिवमंदिर परिसर की झाड़ू से साफ-सफाई किया, साथ ही अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी परिसर में सफाई किया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने बताया 17 सितंबर को प्रधानमंत्री की उम्र 75 वर्ष पूरी हो चुकी है। पूरे देश में इस अवसर पर तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है। पीएम के जन्म दिन पर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए उनके साथ सभी कार्यकर्ताओं ने आज कोपिया स्थित प्रसिद्ध कोपेश्वरनाथ शिव मंदिर के परिसर में बिखरी गंदगी की साफ-सफाई किया।
स्वच्छता अभियान में प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजूभारती, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम नरायन, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनिराम यादव, मंडल महामंत्री पप्पू पाठक व राजेश गुप्ता, भरथरी निषाद, पूर्व प्रमुख पंचराम गौतम, सुशील चौधरी, श्यामबहादुर सिंह, सोनू गुप्ता, मदन गुप्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें