फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण का जाना हाल

विज्ञापन
संयुक्त कृषि निदेशक राम बचन राम ने खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संयुक्त कृषि निदेशक राम बचन राम ने शुक्रवार को जनपद में विभिन्न स्थानों पर खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से उर्वरक की उपलब्धता और वितरण के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि संयुक्त कृषि निदेशक ने यादव खाद भंडार बेदौली चौराहा व किसान बीज भंडार बघौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण में किसानों से उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली गई। इसके साथ साथ कृषि विभाग द्वारा ग्राम उदसरा में किसानों के क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन अंतर्गत धान के क्लस्टर प्रदर्शन का निरीक्षण किया।
संयुक्त कृषि निदेशक ने कहा कि किसानों को समस्त आवश्यक निवेश, जानकारियां समय पर मिले एवं किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें