फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रयोगशाला भेजा गया चाकू, हल्का दरोगा व सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहा पर कोलकी चमरसन गांव निवासी आनंद की हत्या के मामले में पुलिस की तरफ से बरामद आला कत्ल (चाकू) विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इसके साथ ही एसपी संदीप कुमार मीना ने वारदात में जिम्मेदारी तय होने पर हल्का दरोगा राजकुमार मिश्रा व सिपाही मनोज कुमार यादव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


बभनी चौराहा पर 18 जून को देर शाम कोलकी चमरसन गांव निवासी आनंद की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने कुसम्हा माफी गांव में पहुंचकर हत्यारोपी नासिर के घर में आग लगा दी। साथ ही उसकी मां को अपने साथ लेकर जमकर पिटाई की। वहीं रात में बभनी चौराहा पर जमकर बवाल काटा गया।
लोगों के आक्रोश को शांत करने में अधिकारियों के पसीने छूट गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यहां भी भीम आर्मी के नेताओं ने हंगामा किया। सड़क जाम के साथ ही मोर्चरी में हुई हाथापाई व धक्का मुक्की के बीच पोस्टमार्टम हाउस के खिड़की के शीशे टूट गए।
विज्ञापन

इधर मामला डंडा होने के बाद पुलिस की तरफ से कार्रवाई में तेजी आई। हत्यारोपी की निशानदेही से मिले आला कत्ल को पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है। एसपी की तरफ से भी हल्का दरोगा राजकुमार मिश्रा व सिपाही मनोज कुमार यादव निलंबित कर दिया गया।

हत्यारोपी की निशानदेही पर बरामद हुए आला कत्ल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया है। अन्य साक्ष्य संकलन का भी काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

-सर्वदवन सिंह, सीओ, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें