फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुकान पर बैठे व्यापारी पर चाकू से हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मगहर नगर पंचायत में दुकान के बाहर बैठे एक व्यापारी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला तकिया बाजार, नगर पंचायत मगहर निवासी शुभम कुमार कान्दू ने पुलिस को दी गई तहरीर में जानकारी दिया कि उनके पिता विजय प्रकाश कान्दू एक जुलाई की शाम करीब पांच बजे अपनी दुकान के बाहर बैठे थे। आरोप है कि उसी दौरान तिवारी टोला निवासी अमरनाथ उर्फ भोलू वहां पहुंचा और जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में विजय प्रकाश कान्दू गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने घायल को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर ले जाया गया। घटना में अमरनाथ के दोनों जीजा रवि प्रकाश निवासी बघौली, सोनू निवासी मंगलपुर बखिरा और परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी शामिल थे। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज सहित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें