पुलिस ने टड़वरिया चौराहा से दबोचा, गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल रामकृष्ण मिश्र के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने थाना मेंहदावल में पंजीकृत अपहरण व पाॅक्सो एक्ट के मामले में वांछित विशाल पुत्र बेलाश उर्फ रामविलास निवासी राजेडिहा थाना बखिरा को टड़वरिया चौराहा से गिरफ्तार किया है।
किशोरी की मां ने तहरीर में बताया की युवक पुत्री को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया था। जिसके संबंध में मेंहदावल थाने में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। मेंहदावल पुलिस ने आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरा करके संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया दिया।