संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने अपहरण के आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बाल अपचारी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके संबंध में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बाल अपचारी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया।