फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रशासन ने लिया संज्ञान, अधूरी पड़ी टंकी का निर्माण शुरू

Thu, 16 May 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-चकदही में अधूरी पानी की टंकी बननी शुरू
विज्ञापन

171 ग्राम पंचायतों में पेयजल योजना चल रही
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीनगर। जिले में 171 ग्राम पंचायतों में पेयजल योजना चल रही है। इसे मार्च तक पूरा होना था, लेकिन अब तक कार्य पूरा नहीं पाया है। कहीं पानी की टंकी अधूरी पड़ी हुई है तो कहीं पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधर में लटका हुआ है। इससे लोगों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अमर उजाला ने 14 मई के अंक में 171 ग्राम पंचायतों में हर घर पानी पहुुंचाने की योजना अधर में लटकी शीर्षक से समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसे संज्ञान लिया गया और चकदही में टंकी का निर्माण शुरू हो गया। जिससे अब जल्द इस योजना के पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



सोलर पैनल के जरिए बिजली न रहने के बाद भी पेयजल आपूर्ति की इन परियोजनाओं में व्यवस्था है, लेकिन सुस्ती का आलम यह है कि चकदही सहित कई ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी अधूरी पड़ी हुई है। इसके साथ ही कई स्थानों पर पाइप लाइन भी अधूरी पड़ी हुई है। इस मामले में डीएम ने जांच कराई तो कई परियोजनाएं अधूरी पाई थी। इसके बाद उन्होंने शासन को पत्र लिखकर कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस बीच खबर प्रकाशित होने के बाद संज्ञान में लेकर कार्य शुरू करा दिया गया है। बुधवार को चकदही में पानी की टंकी बनाने के लिए ढांचा तैयार करने में मजदूर लगे रहे। इससे उम्मीद है कि जल्द ही पानी की टंकी सहित अन्य स्थानों पर कार्य पूर्ण हो जाएगा और लोगों की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें