संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने युवती के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। उसके कब्जे से पुलिस ने अपहृता को भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना मेंहदावल पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी शिवपाल यादव उर्फ गोलू निवासी नोनिया छापर थाना भटनी जिला देवरिया को मेंहदावल रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने 28 फरवरी को थाना मेंहदावल पर अपनी पुत्री को उपरोक्त आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थनापत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था।
थाना मेंहदावल पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से अपहृता को बरामद किया।