मगहर। आल इंडिया मजलिसे इतेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने जिला कमेटी का विस्तार किया है। इस दौरान मगहर निवासी खुर्शीद खान को पार्टी का जिला महासचिव मनोनीत किया है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताते हुए कहा कि इसका फायदा आने वाले दिनों ने पार्टी को मिलेगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष सेराज खान ने खुर्शीद खान को जिला महासचिव के पद पर मनोनयन करते हुए कहा कि इनकी पार्टी के प्रति निरंतर योगदान व संघर्ष को ध्यान में रखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। सभासद अमीरुद्दीन कादिरी, नसीम अहमद, अखरुज्जमा अंसारी, शाहिद खान, जावेद बरकाती, रणजीत पहलवान आदि ने बधाई दी है। संवाद