फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाजपा कार्यालय पर सुंदरकांड एवं सामूहिक भोजन का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ एवं सामूहिक भोजन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तीनों विधायक अंकुरराज तिवारी, अनिल तिवारी और गणेश चौहान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा कार्यालय परिसर भक्तिमय बना रहा। इसके उपरांत सभी कार्यकर्ताओं के लिए सामूहिक भोजन हुआ। जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन कार्यकर्ताओं में आपसी भाईचारा, सेवा भावना और संगठनात्मक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें