मजार व समाधि पर खिचड़ी चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, परिसर में लगे मेले का आनंद उठाया
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। मकर संक्रांति पर्व पर सोमवार को सद्गुरु कबीर की मजार व समाधि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की खिचड़ी चढ़ाई। इस दौरान लोगों ने कबीर दर्शन के साथ ही मन्नतें मांगीं और मेले में खरीदारी के साथ ही मेले का लुत्फ भी उठाया।
मकर संक्रांति पर्व परंपरागत रूप से 14 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन इस वर्ष 15 जनवरी की सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कबीर की समाधि व मजार पर आस्था की खिचड़ी चढ़ाई। सत्संग के साथ ही परिसर में चल रहे विशाल भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।
महंत विचारदास ने कहा कि सद्गुरु कबीर देश के महान संत रहे हैं। उन्होंने ऊंच-नीच, भेद-भाव, छुआछूत व धर्म के विभेद को दूर कर विश्व को मानवता का संदेश दिया। ताकि समाज में प्रेम सौहार्द, भाईचारे को फैलाया जा सके। कबीर साहेब ने मानव धर्म को सबसे बड़ा धर्म बताया। प्रेम व आपसी मेल मिलाप से कुछ भी हासिल करना मुमकिन है। कबीर के विचारों को आज पूरा विश्व आत्मसात कर रहा है उनके विचार कल प्रासंगिक थे और आज भी हैं।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, डाॅक्टर हरिशरण शास्त्री, केशव दास, अरविंद दास शास्त्री, रामलखन दास उर्फ लाल बाबा, शांति दास पुजारी, अवधेश सिंह, वैद्य रामसरन दास, कल्पनाथ दास, विनोद दास, डाॅक्टर राकेश सिंह, विजय तिवारी, मोहम्मद दीन, अहमद आलम जेई, अतुल श्रीवास्तव, सम्पूर्णानंद त्रिपाठी, राजेश कुमार चंद, रामकुंवर मौर्य, गौरव प्रताप यादव, मोहम्मद असअद, मेंहदी हसन, नागेन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने कबीर भजन का उठाया आनंद
मगहर। कबीर चौरा परिसर के समाधि परिसर में महंत विचारदास के सानिध्य में संतों के द्वारा कबीर भजन प्रस्तुत किया गया। इसका श्रोताओं ने खूब आनंद उठाया। कबीर भजन गायक डाॅक्टर हरिशरण शास्त्री ने भजन की शुरुआत गुरु दरियाव में नहाने हो, उठा ये सुहागिन भोर घर अंगना सुनाया तो माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद उन्होंने बीत गयो रे दिन भजन बिना रे व कहवां से आइल बाटा कहवां तू जइबा ये पिंजड़ा के पंछी सुनाकर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। इसके बाद भजन गायक ननके साहेब बलरामपुर ने हमारे मड़इया के साहेब रखवार हो, बहुत दिनन पर सद्गुरु मोरा आइल सुनाकर श्रद्धालुओं को मुग्ध कर दिया।
इस मौके पर हरियाणा के संतोष साहेब, संत केशव दास, नाथ साहेब, अरविंद दास शास्त्री, चंदन सैनी, संत शांति पुजारी दास आदि मौजूद रहे।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
मगहर। कबीर चौरा परिसर में खिचड़ी के मेले में लग रही भीड़ को देखते हुए चौकी इंचार्ज उदयशंकर द्विवेदी ने अपने हमराही सिपाहियों के साथ सुरक्षा की दृष्टि से पूरे दिन गश्त करते रहे। इस दौरान दीवान राम, विनय यादव, दीवान आनंद दूबे, दीवान मिथलेश मिश्र, दीवान अशोक सिंह, सुमित राय, अजित गुप्त आदि मौजूद रहे।