फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गायक कैलाश खेर और अक्षरा सिंह के नाम होगी महोत्सव की शाम

Tue, 16 Jan 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नामी कलाकारों से गुलजार होगा कबीर मगहर महोत्सव : एसडीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर मगहर महोत्सव के सचिव व सदर एसडीएम शैलेश कुमार दूबे ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव सात दिवसीय होगा। मंच को बेहतर बनाने के लिए बातचीत की जा रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रम लगभग तय हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय फिल्मी गायक कैलाश खेर, कलर्स ऑफ इंडिया, पंजाबी डांस नाइट, भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व कुलहिंद मुशायरा, कबीर कैफे, जवाबी कव्वाली, जवाबी बिरहा आदि कार्यक्रम में नामी कलाकार आ रहे हैं।
विज्ञापन

सात दिन तक चलने वाले महोत्सव में मंच के अलावा कबीर अकादमी में भी कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से विशेष व्यवस्था की जाएगी। इससे दुकानदारों, दर्शकों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर नायब तहसीलदार विजय गुप्त, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह, महोत्सव सदस्य अवधेश सिंह, हल्का लेखपाल बुधिराम चौधरी, सभासद अतुल श्रीवास्तव, अमीर कादरी, अहमद आलम जेई, सुहेल अख्तर, अहमद अली, मेंहदी हसन, मोहम्मद असअद, विजय प्रताप त्रिपाठी, कृष्णचंद सैनी, अब्दुल कलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सभासदों ने महोत्सव समिति में नाम जोड़ने की मांग की

मगहर। कबीर मगहर महोत्सव समिति में नाम जोड़ने को लेकर सोमवार को सभासद अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभासदों ने एसडीएम सदर से मिलकर मांग रखी। सभासदों का कहना है कि मगहर में महोत्सव का आयोजन होता है। ऐसे में नगर पंचायत मगहर के कुल 13 सभासदों को महोत्सव समिति के विभिन्न समितियों में पदेन सदस्य के रूप में नाम जोड़कर उनके मान को बढ़ाया जाए। एसडीएम शैलेश दूबे ने सभासदों की बात को महोत्सव की अगली बैठक में रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें