फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खनन निरीक्षक ने घाघरा नदी के किनारे बालू खनन की जांच की

Sat, 17 Jun 2023 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
छपरा मगर्वी में खनन निरीक्षक नरेश महतो जांच करते हुए।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खनन निरीक्षक नरेश महतो ने शनिवार को धनघटा क्षेत्र के घाघरा नदी के किनारे वैध और अवैध खनन की जांच की। जांच में न तो वैध खनन मिला और न ही अवैध खनन का मामला पाया। ठेकेदार ने खनन 15 दिनों से बंद होना बताया।
विज्ञापन

अमर उजाला में शुक्रवार के अंक में बालू का अवैध खनन करके दक्षिण से उत्तर कर दी घाघरा नदी की धारा शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई, जिसका संज्ञान डीएम संदीप कुमार ने लिया और खनन निरीक्षक को जांच करने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश के क्रम में खनन निरीक्षक घाघरा नदी के छपरा मगर्वी में बालू खनन के पट्टे वाले स्थल पर पहले पहुंचे, जहां खनन होता नहीं पाया गया। इसके बाद गायघाट दक्षिणी आदि जगहों का भ्रमण किया।
खनन निरीक्षक ने बताया कि वर्ष 2017-18 में छपरा मगर्वी में बालू खनन का पट्टे का सर्वे राजस्व टीम व खनन विभाग के जरिये संयुक्त रूप से किया गया था। उसी के क्रम में बालू खनन के पट्टे की नीलामी की गई। उक्त खनन पट्टा चार फरवरी 2021 से तीन फरवरी तक 2026 तक अहमद पुत्र मुस्तफा शेख निवासी शेखपुरवा मनकापुर जनपद गोंडा के पक्ष में 3. 364 हेक्टेयर मात्रा 60552 घनमीटर प्रतिवर्ष का पट्टा स्वीकृत हुआ है। राजस्व टीम व खनन विभाग ने संयुक्त खनन पट्टा संचालन से पूर्व सीमांकन कराते हुए पिलर स्थापित करा दिया।
विज्ञापन

नदी की जल धारा बढ़ने की वजह से सीमांकित क्षेत्र में पानी भर जाने से 15 दिनों से खनन नहीं हो रहा है। पूर्व में खनन निरीक्षक संतकबीरनगर और खनन अधिकारी के जरिये निरीक्षण समय- समय पर किया जाता रहा है। 18 मई को एडीएम अंबेडकरनगर से भी निरीक्षण कराया गया। सीमांकित क्षेत्र में ही खनन पाया गया। नदी की जल धारा के अंदर खनन किए जाने पर प्रतिबंध है। यदि कोई अवैध तरीके से खनन कराएगा और जांच में पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस वर्ष अवैध खनन के मामले में 43 गाडि़यां पकड़ी जा चुकी हैं। लिंक एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों के खिलाफ अवैध खनन की रिपोर्ट धनघटा थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें