संतकबीरनगर। जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस की अप्रैल में हुई रैंकिंग में खलीलाबाद तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।
एसडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली या इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उसकी समीक्षा प्रत्येक माह उच्च स्तर से की जाती है। आइजीआरएस रैंकिंग निर्धारण में पूरे माह की शिकायतों की गुणवत्ता पूर्ण समयबद्ध निस्तारण, सी श्रेणी में प्राप्त संदर्भ, आवेदक की ओर से प्राप्त निस्तारण पर दिए गए फीडबैक आदि बिंदुओं पर की जाती है।
आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में खलीलाबाद को प्रथम स्थान मिला है। डीएम संदीप कुमार, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने एसडीएम और तहसीलदार सदर और उनकी टीम को बधाई दी।