फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर बंदर के हमले में हुए घायल

Wed, 08 Oct 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल स्टेशन अधीक्षक का इलाज करते  हुए स्वास्थ्यकर्मी । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन खलीलाबाद के स्टेशन मास्टर के उपर एक बंदर ने उस समय हमला कर दिया जब वह चुरेब रेलवे स्टेशन की व्यवस्था देखने के लिए बाइक से जा रहे थे। इस हमले में वह घायल हो गए और संयुक्त जिला चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण के पिपरा निवासी कुमार रविननंदन खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के रुप में तैनात हैं। उनके पास चुरेब रेलवे स्टेशन का भी चार्ज है। बुधवार की शाम 4 बजे के करीब वह खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से अपनी बाइक से चुरेब जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही मनियरा के निकट हाईवे अचानक चलते गाड़ी पर ही बंदर ने हमला कर दिया। बंदर के हमले से स्टेशन मास्टर के हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान वह बाइक लेकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने देखा तो उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें