फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नौ करोड़ से संवरेगा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन, दिखेगी कबीर की झलक

Sun, 28 May 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन ।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का नौ करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प होगा। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार हो चुका है। यह स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित होगा। स्टेशन को जहां आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी चल रही है, वहीं स्टेशन पर कदम पड़ते ही कबीरदास की निर्माण स्थली का अहसास होगा। इसके साथ ही स्थानीय संस्कृति और परंपरा की भी झलक दिखाई देगी। इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को न सिर्फ सुखद अनुभूति होगी, बल्कि उच्च स्तरीय सुविधाएं भी मिलेगी।
विज्ञापन

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए पहले से ही कार्य चल रहे है। पुराने शेड को बदलकर नया शेड लगाया गया है, जबकि सीढि़यों को भी पेंटिंग के जरिये आकर्षक बनाया गया है। इस बीच रेलवे ने खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत चयनित किया है। ऐसे में खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का स्थानीय कला और संस्कृति को शामिल करते हुए सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
नई सुविधाओं के साथ पुरानी सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा। कार्य योजना के अंतर्गत खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सरकुलेटिंग एरिया का विकास होगा। प्लेटफार्म को उच्चस्तरीय बनाया जाएगा। उन्नत लाइटिंग, फसाड, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल घड़ी, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर तथा विभिन्न यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

00000000000000000000000
प्रसाधन केंद्र और प्रतीक्षालय किए जाएंगे समृद्ध
रेलवे प्रशासन के आंकड़े के मुताबिक खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 3900 लोगों का आवागमन होता है। इस स्टेशन पर 33 जोड़ी एक्सप्रेस और तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध है। यह स्टेशन यात्री सुविधा ग्रेड एनएसजी-4, ब्राड गेज लाइन का स्टेशन है। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से कबीर पांच किलोमीटर की दूरी पर मगहर में कबीरदास की निर्वाण स्थली है।
000000000000000000000000000
अमृत भारत योजना के तहत खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को संवारने का कार्य होगा। इस पर नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्लान तैयार हो गया है, जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-आलोक गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें