फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कथक कलाकार पर्णिका ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Thu, 29 Jan 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पणिका श्रीवास्तव द्वारा कत्थक नृत्य व लोक नृत्य
विज्ञापन
मगहर। कबीर चौरा परिसर स्थित कबीर मगहर महोत्सव के मुख्य मंच पर पहले दिन बुधवार को कथक नृत्य व गायिका पर्णिका श्रीवास्तव ने अपने कथक नृत्य व गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पर्णिका श्रीवास्तव और उनके ग्रुप ने शास्त्रीय नृत्य और लोकनृत्य की खूबसूरत प्रस्तुति दी। इस दौरान पंडाल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन


कथक शास्त्रीय नृत्य कलाकार पर्णिका ने अपने ग्रुप कलाकारों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की। इसके बाद उन्होंने ..श्रीराम चंद्र कृपालु भज मन..भजन पर खूबसूरत प्रस्तुति की। इसके बाद तराना कृष्णा शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने सूफी नृत्य, जिसके बोल थे ...मुर्शिद खेले होली। इसके बाद उन्होंने निर्गुण गायन आज मोरे पिया घर आए। इसके फौरन बाद ...राजा जनक जी के बाग में अलबेला दूल्हा आयो..., ...आयो रे आयो रे मेरा पिया घर आया आदि गायन के साथ खूबसूरत लोकनृत्य प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

इस दौरान एसडीएम सदर अरुण कुमार, शिव कुमार गुप्त, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, अवधेश सिंह, अहमद अली, कृष्ण चंद सैनी, विजय प्रताप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें